Punjab media news ; डेरा ब्यास के बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज सुबह जालंधर दौरे पर पहुंचे। सबसे पहले वह जालंधर कैंट स्थित पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह के आवास पर गए, जहां परगट सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता सुशील रिंकू के घर पहुंचे।
इस दौरान बाबा जी के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में संगत पहुंची। सामने आई तस्वीरों में संगत फर्श पर बैठकर बाबा जी के दर्शन करती नजर आई। वहीं, संगत द्वारा भजनों का गुणगान भी किया जा रहा है। परगट सिंह के आवास पर बाबा जी के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें दोनों कमरे में बैठकर बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का यह दौरा किसी राजनीतिक गतिविधि से जुड़ा नहीं है। सुशील रिंकू के आवास पर जाने के बाद वह डेरा सत्संग के लिए रवाना होंगे, जहां पहले से ही बड़ी संख्या में संगत उनके दर्शन के लिए पहुंचने को उत्साहित है। गौरतलब है कि बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1990 में अपने चाचा महाराज चरण सिंह के बाद डेरे की जिम्मेदारी संभाली थी। सितंबर 2024 में उन्होंने जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी मनोनीत किया था।














GIPHY App Key not set. Please check settings