भारी मात्रा में हेरोइन सहित 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

Punjab media news : पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 तस्करों को भारी मात्रा में हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, लोपोके और घरिंडा थाना क्षेत्रों में 6 किलो 7 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, पहले मामले में थाना लोपोके के ASI जगदीप सिंह पुलिस पार्टी और BSF के अधिकारियों के साथ पुल नहर सिधवां पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। मौके पर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार लक्खा खत्री और विश्वदेव सिंह से तलाशी दौरान 4 किलो 992 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस के साथ ही एक मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने घरिंडा में बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, गांव ढोडीविंड के खेतों में ड्रोन से एक पैकेट गिराए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद SI राजबीर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने पैकेट 1 किलो 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बत्रा कोल्ड स्टोर के पास आग का तांडव