मनकीरत औलख की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

Punjab media news : जालंधर में फरवरी माह में आयोजित मां बोली मार्च के दौरान युवाओं की भीड़ के सामने पंजाबी गायक मनकीरत औलख द्वारा ‘बदनाम’ गाना गाने के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अहम आदेश जारी किए हैं। हाईकोर्ट ने संबंधित गाने के बोल स्थानीय भाषा में रिकॉर्ड पर लाने के निर्देश दिए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गाने के बोल अदालत के पूर्व आदेशों का उल्लंघन करते हैं या नहीं। दरअसल, हाईकोर्ट ने युवाओं और समाज में गन कल्चर, शराब तथा हिंसा को बढ़ावा देने वाले गीतों पर रोक लगाने के उद्देश्य से निर्देश जारी किए थे। अदालत ने स्पष्ट किया था कि गायक अपने लाइव शो के दौरान ऐसे गीत प्रस्तुत न करें, जिनसे इन प्रवृत्तियों को प्रोत्साहन मिलता हो।

इसी बीच फरवरी में जालंधर में आयोजित मां बोली मार्च के दौरान गायक मनकीरत औलख द्वारा युवाओं के सामने ‘बदनाम’ गाना गाने का वीडियो सामने आया था। इसके बाद कमैस्ट्री गुरु एम.पी. सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि गायक ने गीत प्रस्तुत करके अदालत के आदेशों की अवहेलना की है। अब हाईकोर्ट ने गाने के वास्तविक बोल स्थानीय भाषा में रिकॉर्ड पर पेश करने को कहा है, ताकि मामले में तथ्यों की स्पष्टता हो सके। इस मामले में अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 8 मार्च 2027 की तारीख निर्धारित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया तेज रफ्तार कैंटर

जालंधर में किसानों का बड़ा ऐलान