
Punjab media news : पंजाब में आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। दरअसल, उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 और 13 नवंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के 7 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और होशियारपुर में आज बारिश हो सकती है। वहीं, सुबह और शाम के समय कई इलाकों में हल्की से मध्यम धुंध छाए रहने की संभावना है। बारिश के बाद ठंड भी बढ़ सकती है।
तापमान में भी आई गिरावट
पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, तापमान अभी सामान्य के आसपास बना हुआ है। पठानकोट में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


















GIPHY App Key not set. Please check settings