Punjab media news : सोने की कीमतों में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है, जबकि चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के ताजा रेट के मुताबिक, मंगलवार को 24 कैरेट सोना सोमवार के मुकाबले 400 रुपए महंगा होकर 1,42,000 रुपए पर पहुंच गया।
वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में भी 370 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को 1,31,690 रुपए के मुकाबले मंगलवार को इसका भाव 1,32,060 रुपए दर्ज किया गया। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में गिरावट आई है। सोमवार को 1,88,000 रुपए चल रही चांदी मंगलवार को 3,200 रुपए टूटकर 1,84,800 रुपए पर आ गई।
जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार आज के भाव
– 24 कैरेट सोना: ₹1,42,000
– 22 कैरेट सोना: ₹1,32,060
– चांदी: ₹1,84,800






GIPHY App Key not set. Please check settings