बुधवार को सोना-चांदी की कीमतों में उछाल

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के साथ-साथ चांदी के दाम भी बढ़ गए हैं। कीमतों में आई इस तेजी से सराफा बाजार में नए भाव सामने आए हैं।

एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 1,46,350 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि कल इसका भाव 1,45,300 रुपए था। इस तरह 24 कैरेट सोना 1,050 रुपए महंगा हुआ है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,36,110 रुपए दर्ज किया गया, जो कल 1,35,130 रुपए था। इसमें 980 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। चांदी आज 2,01,000 रुपए पर पहुंच गई है, जबकि कल इसका भाव 1,98,200 रुपए था। इस तरह चांदी की कीमत में 2,800 रुपए का उछाल आया है।

आज के भाव:
24 कैरेट सोना: ₹1,46,350 (1,050 रुपए की बढ़ोतरी)
22 कैरेट सोना: ₹1,36,110 (980 रुपए की बढ़ोतरी)
चांदी: ₹2,01,000 (2,800 रुपए की बढ़ोतरी)

DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

डंकी रूट नेटवर्क का कथित सरगना गिरफ्तार