पंजाब पुलिस का SHO रंगे हाथों गिरफ्तार!

Punjab media news : विजिलेंस टीम ने पठानकोट जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकलां पुलिस स्टेशन में तैनात SHO को कथित तौर पर 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अमृतसर में रहने वाले एक होटल मालिक ने विजिलेंस को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ समय पहले उसके होटल में एक वेटर और कुछ लोगों के बीच झगड़ा हुआ था। इस मामले को लेकर SHO होटल मालिक के खिलाफ गैर-कानूनी केस दर्ज करने की धमकी भी दे रहा था।

आरोप है कि एस.एच.ओ. ने केस दर्ज न करने और मामले को दबाने के लिए 5 लाख रुपये मांगे। बाद में पूरा मामला 2.5 लाख रुपये में तय हो गया। होटल मालिक की शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और छापेमारी की। जैसे ही SHO ने रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 1,00,000 रुपये लिए, विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही 1 लाख रुपये कैश के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

ड्रोन से आई नकली भारतीय करेंसी बरामद

बॉर्डर के पास 50 करोड़ की हैरोइन बरामद