Punjab media news ‘: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,500 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,970 रुपये रहा। वहीं, चांदी की कीमत 2,17,600 रुपये रिकॉर्ड की गई है। MCX पर सोना 793 रुपए की तेजी के साथ 1,48,282 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी की कीमत में 2221 रुपए का उछाल आया है, एक किलोग्राम चांदी 2,12,881 रुपए पर है।
सर्राफा बाजार में सोने की चमक फीकी पड़ी
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमतों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। सोना 900 रुपए टूटकर 1,49,900 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव सभी करों सहित 900 रुपए घटकर 1,49,900 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। बुधवार को सोना 1,50,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमतों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही। इसका भाव पिछले बंद स्तर 2.21 लाख रुपए प्रति किलोग्राम से 6,000 रुपए घटकर 2.15 लाख रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। ये कीमतें सभी करों सहित हैं।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings