परविंदर झोटा म/र्डर केस में बड़ा Action

Punjab media news : एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मानसा के थाना सिटी 2 की SHO बेअंत कौर को सस्पेंड कर दिया गया है। इतना ही नहीं, सूत्रों का यह भी कहना है कि SHO को सस्पेंड करने के बाद एक DSP पर भी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। यह भी पता चला है कि मानसा पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए मुख्य आरोपी केमिस्ट अश्वनी कुमार की पत्नी नीलम रानी को भी नामजद किया है। इसके अलावा, लाडी बरनाला और विपिन गर्ग को भी केस में नामजद किया गया है।

इस कार्रवाई से केस में नया मोड़ आ गया है और पुलिस घटना से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आए तथ्यों के मुताबिक, घटना से पहले मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार ने अपने मोबाइल से परिवार के किसी सदस्य से बात की थी। इसके बाद उसने परविंदर सिंह झोटा पर उसकी दुकान पर गोलियां चलाईं, जिसमें परविंदर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद जब परविंदर सिंह झोटा और उसके साथी मार्केट की तरफ भागे तो आरोपियों ने उन पर भी गोलियां चलाईं।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब बंद के दौरान जालंधर पुलिस ने 5 लोगों को किया डिटेन