रिश्वत मामले में पटवारी साथी सहित गिरफ्तार

Punjab media news : जालंधर के तहसील कॉम्प्लेक्स में विजिलेंस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। टीम ने ट्रैप लगाकर एक पटवारी और उसके साथी को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता के आरोपों के मुताबिक, इंतकाल करवाने के बदले उससे 3 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विश्वजीत और राकेश कुमार के रूप में बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि उसका इंतकाल करने के बदले पटवारी विश्वजीत और उसके साथी राकेश कुमार द्वारा 3 हजार रुपए की मांग की जा रही है। शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाया। बताया जा रहा है कि जब शिकायतकर्ता पैसे देने पहुंचा तो टीम ने दो गवाहों की मौजूदगी में दोनों को काबू कर लिया और अपने साथ ले गई।

कार्रवाई के दौरान पटवारी के साथी ने पैसे लेने के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। फिलहाल विजिलेंस की ओर से रिश्वत की रकम और मामले से संबंधित अन्य तथ्यों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

सिटी रेलवे स्टेशन को मिलेगा Airport जैसा नया लुक

जालंधर में Students पर हमला