Punjab media news : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान योगेश अपूर्वा निवासी राजस्थान और आदित्य निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। इसके बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या 11 हो गई है। गौरतलब है कि इस मामले पुलिस द्वारा पहले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और कुल 20 लोगों को नामजद किया गया है। वहीं यूनिवर्सिटी परिसर के बाहर स्थित MiG-23UM फाइटर जेट पर चढ़ने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसे मंडी से गिरफ्तार किया गया है।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings