नशे के खिलाफ पठानकोट पुलिस का बड़ा एक्शन

Punjab media news : जिला पठानकोट में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाई जा रही मुहिम को और तेज करते हुए आज पठानकोट पुलिस ने जिले के कई सेंसिटिव और नशे के लिए बदनाम इलाकों में बड़े स्तर पर CASO कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाया गया।

SSP मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कई इलाकों को पूरी तरह से घेरे में लेते हुए घरों, संदिग्ध जगहों और दूसरी संभावित जगहों की अच्छी तरह से तलाशी ली। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की और उनसे पूछताछ भी की। पुलिस द्वारा नशा तस्करी और नशा बेचने वालों पर नकेल कसने के लिए लगातार ऐसे ऑपरेशन चला रही है। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने इलाके में आने-जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की।

SSP मनप्रीत सिंह ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को नशे के खिलाफ अभियान को और असरदार तरीके से चलाने और नशे की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले में नशा तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ड्रग तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पठानकोट पुलिस द्वारा चलाए गए इस बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन को लेकर इलाके में काफी हलचल रही। पुलिस ने कहा है कि आने वाले दिनों में ड्रग हॉटस्पॉट इलाकों में ऐसे सर्च ऑपरेशन जारी रहेंगे।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जेल में चेकिंग के दौरान 10 बंदियों से 4 मोबाइल फोन और 86 ग्राम अफीम बरामद

LPU हिंसा मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार!