Punjab media news : पुलिस ने 70 दिन से फरार आतंकी रिंदा के साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जिस के चलते 15 अगस्त को बड़े धमाके की साजिश के मामले पुलिस को सफलता हाथ लगी है। जालंधर देहात पुलिस ने शहर में इस बड़े आतंकी हमले की साजिश रचने वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) मॉड्यूल के फरार आरोपी रणदीप सिंह उर्फ मोनू (निवासी गांव ढंडेर, जालंधर) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि आरोपी सीमा पार से विस्फोटक सामग्री (IED) की खेप लेकर आया था, जिसका इस्तेमाल 15 अगस्त को तबाही मचाने के लिए किया जाना था। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस चुप्पी साधे हुए है। जानकारी के अनुसार पुलिस के उच्चाधिकारी सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी सांझी करेंगे। यह साजिश पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा चलाए जा रहे एक आतंकी मॉड्यूल बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) द्वारा रची गई थी। जिसमें 26 जुलाई को आरोपी सतबीर को गिरफ्तार कर डीजीपी ने खुलासा किया था।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings