LPU तनाव के बीच DGP गौरव यादव का सख्त आदेश

Punjab media news : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में पैदा हुई तनावपूर्ण स्थिति को अब पूरी तरह काबू में कर लिया गया है। एहतियात के तौर पर यूनिवर्सिटी के आसपास के इलाकों में कुछ समय के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। वहीं, डीजीपी गौरव यादव आज जमीनी स्तर पर स्थिति का जायजा लेने के लिए यूनिवर्सिटी पहुंचे।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब सरकार कानून-व्यवस्था के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिसने भी कानून अपने हाथ में लिया है, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने बताया कि छात्रों से बातचीत के दौरान सामने आया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन को लेकर विद्यार्थियों में काफी रोष था। पुलिस ने बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि जब हालात बिगड़ने शुरू हुए तो पुलिस ने पहले ही फैसला कर लिया था कि छात्रों के खिलाफ फोर्स का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और जांच टीम गंभीरता से पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों, पुलिस की गाड़ियों पर हमला करने और तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। डीजीपी ने साफ कहा कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर में ड्रग्स के नशे में मिले पुलिस मुलाजिम की हुई पहचान

सोना-चांदी के दाम में गिरावट