Punjab media news : त्यौहारी सीजन के मद्देनजर मिलावटी और गैर-मानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव सुंडरा स्थित एक पनीर निर्माण यूनिट पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान विभाग ने करीब 1200 किलो पनीर जब्त कर यूनिट को सील कर दिया, जबकि पनीर और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल जांच के लिए लैब में भेज दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग को मिली शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने यूनिट में निरीक्षण किया। जांच के दौरान फैक्टरी में साफ-सफाई के गंभीर अभाव, गंदा पानी, मच्छर-मक्खियों की मौजूदगी और अस्वच्छ वातावरण में पनीर तैयार किए जाने की स्थिति सामने आई। इसके अलावा खुला दूध, विभिन्न प्रकार के पाउडर पदार्थ और अन्य कच्चा माल भी मौके से बरामद हुआ।
टीम ने मौके पर तैयार करीब 1200 किलो पनीर जब्त करने के साथ-साथ पनीर और निर्माण में इस्तेमाल की जा रही अन्य सामग्री। के सैंपल भी एकत्र किए। कार्रवाई की अगुवाई कर रहे चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर अमित जोशी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यूनिट खाद्य सुरक्षा के अनिवार्य स्वच्छता मानकों का पालन करती नहीं मिली। इन खामियों के आधार पर विभाग ने चालान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और यूनिट को सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि लैब जांच में मिलावट या गैर-मानक सामग्री की पुष्टि होती है तो कार्रवाई की जाएगी।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings