हड़ताल को लेकर आई नई Update

Punjab media news : पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए नई अपडेट सामने आई है। दरअसल, आज होने वाली सरकारी बसों की हड़ताल को 2 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब रोडवेज, पनबस और पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने 22 सितंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को फिलहाल 2 दिनों के लिए टाल दिया है।

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने बताया कि पंजाब सरकार ने बातचीत के लिए 24 सितंबर का समय दिया है। उन्होंने साथ ही चेतावनी दी कि अगर 24 सितंबर की बैठक में सरकार ने फिर से टालमटोल की या यूनियन की प्रमुख मांगों को नहीं माना, तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे। यूनियन की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, आउटसोर्स कर्मचारियों को विभाग के अधीन ठेके पर लेना, किलोमीटर स्कीम को पूरी तरह बंद करना, कच्चे कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करना और सरकारी रोडवेज के बेड़े में नई बसें शामिल करना आदि शामिल हैं।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

नकोदर पोस्ट ऑफिस में करोड़ों की हेराफेरी