पुलिस व Wanted आरोपी के बीच Encounter

Punjab media news : जिला तरनतारन पुलिस और मर्डर केस में वॉन्टेड आरोपी के बीच एनकाउंटर की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार CIA पुलिस ने जिले के नौशहरां पन्नुआं के पास कुख्यात बदमाश साजनप्रीत सिंह उर्फ साजन सिंह को इस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस नौशेरा पन्नुआं इलाके में आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी बीच जब पुलिस पार्टी गश्त पर थी तो गुप्त सूचना मिली कि, साजनप्रीत सिंह नौशहरा पन्नुआं इलाके में घूम रहा है। इसके बाद तरनतारन और सरहाली थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके में घेराबंदी कर उसकी तलाश शुरू की। जब पुलिस मौके ने पर संदिग्ध को रुकने का इशारा किया तो उसने तेज रफ्तार से भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए तरनतारन के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

घायल आरोपी साजनप्रीत सिंह उर्फ ​​साजन कोट मोहम्मद खान, जिला तरनतारन का रहने वाला है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पास से .30 बोर की पिस्टल और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी 12 सितंबर 2026 को सरहाली थाने में दर्ज मर्डर और आर्म्स एक्ट के केस में वॉन्टेड था। पुलिस ने एनकाउंटर के संबंध में नया केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और शुरुआती जांच में सामने आए दूसरे लोगों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई चल रही है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर पुलिस में बड़ा फेरबदल