Punjab media news : काऊंटर इंटेलीजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने सीमा पार से नशा तस्करी करने वाले एक गिरोह के मुख्य सदस्य को 10 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार कर इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी पंजाब के डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) गौरव यादव ने आज यहां दी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सहिजप्रीत सिंह निवासी गांव जठौल, अमृतसर के रूप में हुई है।
यह कार्रवाई सी.आई. अमृतसर द्वारा सीमा पार से नशा तस्करी करने वाले एक अन्य गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार करने के 2 दिन बाद सामने आई है। इन आरोपियों के कब्जे से 27 किलो हेरोइन तथा एक विदेशी आधुनिक .30 बोर पी.एक्स. 5 पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए गए थे। डी.जी.पी. ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे एक तस्कर के संपर्क में था और उसके निर्देश पर हेरोइन की खेपें हासिल कर आगे सप्लाई कर रहा था।
उन्होंने बताया कि सी.आई. अमृतसर की टीमों को पुख्ता सूचना मिली थी कि सहिजप्रीत सिंह नामक व्यक्ति ने अपने घर के नजदीक ड्रोन के माध्यम से हेरोइन की बड़ी खेप हासिल की है और वह इस खेप को आगे सप्लाई करने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद की गई। इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑप्रेशन सैल अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings