थाना सदर मोगा पर ग्रेनेड फैंकने के मामले में एक और काबू

Punjab media news : मोगा पुलिस ने गत 8 जुलाई को हैंड ग्रेनेड फैंकने के मामले में एक और कथित आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। जबकि उक्त मामले में पहले ही 18 लोगों को काबू किया जा चुका है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक, सरताज सिंह चाहल ने बताया कि काबू किए गए कथित आरोपियों में इस घटना को अंजाम देने वाले 3 मुख्य आरोपी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा जांच के दौरान आई.ई.डी. विस्फोटक सामग्री, इलैक्ट्रॉनिक डैटोनेटर, 9 एम.एम. ब्लाक पिस्तौल, मैगजीन तथा वारदात में प्रयोग किया गया मोटरसाइकिल भी बरामद किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कथित आरोपियों ने फिरोजपुर से जम्मू जाने वाली ट्रेन में आई.ई.डी. लगाने की योजना बनाई थी ताकि उसमें धमाका किया जा सके।

उन्होंने कहा कि उक्त मामले में थाना सदर के प्रभारी थानेदार गुरपाल सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ मक्खू निवासी रंजीत सिंह को काबू कर लिया है। जिसे पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर 8 सितम्बर तक का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। उन्होंने कहा कि कथित आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि और भी इनके साथियों को काबू किया जा सके। उन्होंने कहा कि जांच समय पता चला था कि यू.के. रहते इकबाल सिंह उर्फ रवि धालीवाल इस नेटवर्क का मुख्य साजिशकर्त्ता है, जांच जारी है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

आज का राशिफल- 7 सितंबर 2026