Land Cruiser बेचने के नाम पर 92 लाख की ठगी

Punjab media news : महानगर में लग्जरी टोयोटा लैंड क्रूजर कार बेचने का झांसा देकर 92 लाख रुपये की भारी-भरकम धोखाधड़ी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने आपस में मिलीभगत कर एक व्यक्ति को अपने विश्वास में लिया और लाखों रुपये ऐंठने के बाद न तो गाड़ी उसके नाम की और न ही रकम वापस लौटाई। पीड़ित रविंदर कुमार की शिकायत पर पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा करवाई गई गहन जांच के बाद थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता रविंदर सिंह ग्रेवाल ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित को सफेद रंग की टोयोटा लैंड क्रूजर गाड़ी (नंबर: PB-10-FC-6723) बेचने का सौदा तय किया। आरोपियों के झांसे में आकर और उनकी बातों पर विश्वास करते हुए पीड़ित ने गाड़ी की एवज में कुल 92 लाख रुपये की भारी राशि आरोपियों को सौंप दी।, 92 लाख रुपये की पूरी रकम हासिल करने के बाद आरोपियों की नीयत बदल गई। जब शिकायतकर्ता ने गाड़ी की डिलीवरी और उसके कानूनी दस्तावेज अपने नाम ट्रांसफर करने को कहा, तो आरोपी टालमटोल करने लगे।

काफी समय बीतने के बाद भी आरोपियों ने न तो गाड़ी पीड़ित के सुपुर्द की और न ही उसके पैसे वापस किए। जब पीड़ित ने अपने पैसे मांगे तो आरोपियों ने साफ इनकार कर दिया, जिससे स्पष्ट हुआ कि उनके साथ सुनियोजित तरीके से ठगी की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर अगली तफ्तीश शुरू कर दी गई है और आरोपियों के बैंक खातों व लेन-देन की पड़ताल कर उनकी धरपकड़ के लिए कार्रवाई की जा रही है।

 

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

आज का राशिफल- 26 अगस्त 2026

फिरोजपुर कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी