आज का राशिफल- 25 अगस्त 2026

Punjab media news : मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सोच को सराहा जा सकता है। व्यापार करने वालों को अपने शत्रुओं से सावधान रहने की ज़रूरत है। आज किसी ज़रूरत की वस्तु पर अचानक से धन खर्च हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा से परहेज़ करें, कमर दर्द हो सकता है।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा साबित हो सकता है। घर के नवीनीकरण या सजावट को लेकर चर्चा हो सकती है। बिज़नेस करने वालों को घर के बड़ों से कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। संतान से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। मसालेदार भोजन से दूरी रखें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। अगर वाहन लेने का सोच रहे हैं तो घर पर सलाह कर सकते हैं। किसी बाहर वालें की बातों में आने से बचें। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन करवाने के बारे में सोच सकते हैं। मानसिक तनाव कम करने के लिए कुछ समय अपनी पसंद की गतिविधि में बिता सकते हैं।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापारियों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं। पैसों के लेन-देन के प्रति सतर्क रहें। दांपत्य जीवन में साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें, मधुरता बढ़ेगी। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति पर असर हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। माता-पिता के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर काम कर सकते हैं। सेहत के प्रति सतर्क रहने की ज़रूरत है।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। रिश्तेदारों से जुड़े किसी पारिवारिक आयोजन की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। खरीदारी करने से पहले बजट पर नज़र ज़रूर डालें। जीवनसाथी के साथ बाहर लंच पर जा सकते हैं। गर्दन या पीठ में दर्द महसूस हो सकता है, आराम करें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज थोड़ी सुस्ती भी महसूस हो सकती है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार में अचानक धन लाभ मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित हो सकता है। ऑनलाइन भुगतान करते समय विवरण दोबारा जांच लें। प्रेमी के साथ मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। पानी की कमी न होने दें और दिनभर पर्याप्त तरल पदार्थ लेते रहें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। किसी भी बाहर वालें की बातों में आकर पैसों का निवेश न करें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। सेहत सही रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। व्यापारियों को काम के सिलसिले में विदेश जाना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में जल्दबाज़ी न करें। आज सिर दर्द हो सकता है।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में छोटी बात को बड़ा बनाने के बजाय खुलकर बातचीत करना बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। मनोरंजन के कार्यों में पैसा खर्च हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कामकाज और परिवार में तालमेल बनाकर रखें। आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी। सिंगल जातक आज किसी को पहली ही नज़र में अपना दिल दे बैठेंगे। सेहत सही रहेगी।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर वासियों के लिए राहत भरी खबर