भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद

Punjab media news : महानगर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत ड्रग कंट्रोल विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। शहीद भगत सिंह कॉलोनी में स्थित ‘पवन मेडिकल हॉल’ पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। मौके से मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 49,000 नशीली ट्रामाडोल गोलियां जब्त की गई हैं।

मामले की जानकारी देते हुए ड्रग कंट्रोल अफसर (जोन-3, लुधियाना) इंस्पेक्टर नवदीप सिंह संधू ने बताया कि उन्हें एक खास मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि गली नंबर 3, शहीद भगत सिंह कॉलोनी स्थित ‘पवन मेडिकल हॉल’ में खुलेआम प्रतिबंधित नशीली गोलियों की अवैध बिक्री की जा रही है और युवाओं को नशे की गर्त में धकेला जा रहा है। सूचना मिलते ही ड्रग कंट्रोल विभाग और पुलिस पार्टी ने तुरंत उक्त मेडिकल स्टोर पर औचक छापेमारी की।

दुकान और स्टॉक की गहन तलाशी लेने पर वहां से अवैध रूप से छिपाकर रखी गई ट्रामाडोल गोलियों का भारी जखीरा बरामद हुआ ट्रामाडोल (TROHMA-100 SR), 98 डिब्बे, प्रत्येक डिब्बे में 50 पत्ते और प्रत्येक पत्ते में 10 गोलियां (प्रति डिब्बा 500 गोलियां), कुल 49,000 नशीली गोलियां मिली है।ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने मौके से मेडिकल स्टोर संचालक पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया और बरामद नशीली गोलियों के जखीरे को सील कर कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस और ड्रग विभाग अब आरोपी से गहन पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी तादाद में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप कहां से मंगवाई गई थी और महानगर में इसके मुख्य सप्लायर कौन-कौन हैं।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

आज का राशिफल- 25 अगस्त 2026

नगर निगम हाउस में F&CC मेंबरों के चुनाव पर भारी बवाल