जालंधर वासियों के लिए राहत भरी खबर

Punjab media news : शहर वासियों के अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, जालंधर में सफाई सेवकों की हड़ताल खत्म हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को मेयर विनीत धीर ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के साथ बैठक की, जिसके बाद सफाई सेवकों को उनकी मांगों को लेकर आश्वासन दिया गया। मेयर के आश्वासन के बाद सफाई सेवकों ने हड़ताल समाप्त करने का फैसला किया।

आज सोमवार दोपहर बाद सफाई सेवकों ने दोबारा काम शुरू कर दिया और शहर की सड़कों व इलाकों से कूड़ा उठाने का सिलसिला शुरू हो गया। हड़ताल खत्म होने के बाद नगर निगम प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है और अब शहर की सफाई व्यवस्था को सामान्य करने की कवायद शुरू हो गई है। बता दें कि, सफाई सेवकों की हड़ताल के चलते पिछले कुछ दिनों से शहर के कई इलाकों और प्रमुख सड़कों पर कूड़े के ढेर जमा हो गए थे। सफाई सेवकों ने कूड़ा उठाने से इनकार कर दिया था, जिसके कारण शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। नगर निगम के यूनियन नेताओं और कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जालंधर शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। पिछले 4-5 दिनों से शहर में कूड़े की लिफ्टिंग नहीं होने के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखाई दिए। शहर के अर्बन स्टेट, आदर्श नगर, पठानकोट चौक, मॉडल टाउन सहितकई इलाकों में कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लग गए थे, जिस कारण लोगों भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। अब लोगों को राहत की सांस मिलेगी। 5 दिन लगातार कूड़ा उठाने का काम ठप्प रहा, जिस कारण हर तरह बदबू ही बदबू फैली हुई थी।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

हथियार-ड्रग्स तस्करी के 3 नेटवर्क का भंडाफोड़