Punjab media news : थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 500 ग्राम अफीम और 2700 रुपए ड्रग मनी बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद माननीय अदालत से रिमांड हासिल कर पुलिस ने उससे आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी देते हुए डी.एस.पी. सिटी सुखबीर सिंह ने बताया कि थाना सिटी तरनतारन के अधीन आती पुलिस चौकी टाउन के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित रेलवे रोड स्थित गंदा नाला पुल के नजदीक गश्त कर रहे थे। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 500 ग्राम अफीम और 2700 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई।
डी.एस.पी. सुखबीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान करण कुमार पुत्र सुदेश कुमार निवासी गली आरे वाली, मोहल्ला लाली शाह, तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद अफीम कहां से लाई गई थी और इसकी आगे सप्लाई कहां की जानी थी।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings