Punjab media news : स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया गया है। जानकारी के अनुसार जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस की टीम और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सीमापार आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि सीमा-पार आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी में, जालंधर की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने SBS नगर पुलिस के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन में ISI-समर्थित BKI आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया, जिसे विदेश में बैठे हैंडलर चला रहे थे। इस दौरान एक मुख्य ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया गया और 86-P हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया, जिससे एक नियोजित हमले को नाकाम कर दिया गया है। उन्होंने आगे लिखा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी ने विदेश में बैठे हैंडलरों के कहने पर जालंधर के आदमपुर के पास एक DLB से ग्रेनेड हासिल किया था। PS सदर नवांशहर (SBS नगर) में BNS और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम (Explosive Substances Act) की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है।
डी.जी.पी. यादव ने लिखा कि पूरे आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है, जिसमें विदेशी हैंडलर, स्थानीय सपोर्ट नेटवर्क और फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस पंजाब भर में आतंकी नेटवर्क को खत्म करने, संगठित अपराध को रोकने और शांति, सुरक्षा व जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings