Punjab media news : गुरदासपुर के बबरी बाईपास चौक के पास से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में थाना सदर पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू करके उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में ए.एस.आई. सोन लाल ने बताया कि बब्बेहाली के रहने वाले सुखजोबनप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने अपना मोटरसाइकिल नंबर PB-06 AS-4146 बबरी बाईपास चौक से नबीपुर रोड की ओर खड़ा किया था और किसी जरूरी काम के लिए चला गया। जब वह वापस आया तो मोटरसाइकिल गायब था। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर लिया गया था।
ए.एस.आई. सोहन लाल ने बताया कि पुलिस पार्टी ने हरदोछनियां चौक गुरदासपुर पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका गया और उससे मोटरसाइकिल के कागजों के बारे में पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान ऊंचा धकाला के रहने वाले अमरजीत सिंह उर्फ काला के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने माना कि उसने यह मोटरसाइकिल कुछ दिन पहले बबरी बाईपास चौक से चुराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings