कर्नाटक पुलिस के हाथ बड़ी सफलता

Punjab media news : कर्नाटक के उडुपी जिले के पदुबिद्री में कांग्रेस नेता और ठेकेदार डेविड डिसूजा की हत्या में शामिल होने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सात अगस्त को दोपहर में मुदारंगडी स्थित सेंट जेवियर्स चर्च परिसर में डिसूजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस के अनुसार, डिसूजा अपराह्न करीब तीन बज कर 45 मिनट पर अपने कार्यालय ‘प्रिंस एंटरप्राइजेज’ पहुंचे थे। वह अपने वाहन के चालक तरफ के हिस्से की ओर बढ़ थे, तभी मोटरसाइकिल पर आए हमलावरों में से एक ने उनके सिर में पिस्तौल से गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि अस्पताल ले जाने पर डिसूजा को मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में शिरवा थाने में हत्या और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस को तीनों आरोपियों के बस से भटकल की ओर जाने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने बिंदूर के ओट्टिनाने के पास बस को रोक लिया, जहां तीनों आरोपियों ने कथित तौर पर भागने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, इनमें से एक की पहचान उत्तर प्रदेश के पिलवा निवासी राजू(42) के रूप में हुई है। उसने कथित तौर पर कापू थाने के उपनिरीक्षक तेजस्वी को धक्का दिया और पिस्तौल से पुलिस पर गोली चला दी।

पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में राजू के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर पिस्तौल बरामद कर ली गई। वहीं, दो अन्य आरोपियों, उत्तराखंड निवासी अजय रस्तोगी उर्फ अनमोल (23) और बिहार निवासी जियाहुल वाजुल शेख उर्फ दीपक (38) को शनिवार सुबह कुमटा और भटकल पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई में घायल तेजस्वी का उडुपी जिला अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि राजू भी भर्ती है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, डिसूजा का किसी दूसरे राज्य की कंपनी से वित्तीय विवाद था और पुलिस को आशंका है कि इसी कारण उनकी हत्या की सुपारी दी गई।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में रेड अलर्ट!

30 किलो Heroin के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार