पंजाब में रेड अलर्ट!

AAR KAY

Punjab media news : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए बॉर्डर रेंज पुलिस ने रेड अलर्ट नाकाबंदी मुहिम चलाई। बॉर्डर रेंज के DIG हरमनबीर सिंह गिल, IPS के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान सभी सीमावर्ती जिलों में एक साथ नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई। यह विशेष अभियान दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक सभी जिलों में एक साथ चलाया गया। DIG हरमनबीर सिंह गिल खुद मैदान में उतरे और विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने नाकों पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान सभी गजटेड अधिकारी, थाना प्रभारी और यूनिट प्रभारी खुद नाकों पर मौजूद रहे। पुलिस टीमों ने जिलों के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट, प्रमुख चौकों, पुलों, बाईपास और अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग प्वाइंट बनाए। यहां आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी लेने के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य नशा तस्करी, संगठित अपराध और अन्य आपराधिक नेटवर्क पर प्रभावी रोक लगाना है। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

लुधियाना में बेखौफ अपराधी

कर्नाटक पुलिस के हाथ बड़ी सफलता