Punjab media news : थाना अमरगढ़ के अधीन आते गांव बूलापुर की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्रामीणों और सरपंच ने बताया कि उनके गांव के खेतों में बने एक मकान में गोमांस की तस्करी करने वाला बूचड़खाना चल रहा था। गांव निवासी सुखचरण सिंह और अमनदीप सिंह ने बताया कि उनके गांव में अमनदीप सिंह निवासी भुरथला मंडेर की करीब 20 बीघे जमीन है, जिसमें एक मकान और पशुओं का शैड बना हुआ है। इसे मालिक द्वारा मोहम्मद असलम पुत्र मोहम्मद जमील निवासी हथोआ को करीब पांच-छह सालों से जमीन समेत ठेके पर दी हुई है।उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति अपने कुछ अन्य साथियों के साथ जमीन में सब्जी बोने का काम करता था और हर दिन आवारा पशुओं को पकड़कर घर के अंदर बांध लेता था। बीते रात उन्हें शक होने पर जब उनके द्वारा पूरी गंभीरता से इन पर नजर रखी गई, तो अंदर से कुछ काटने की आवाजें आ रही थीं। इसके बाद उन्होंने गांव के सरपंच, गण्यमान्य व्यक्तियों और थाना अमरगढ़ पुलिस को सूचित किया। इस कार्रवाई के दौरान छह में से 4 व्यक्ति भागने में सफल रहे और 2 को मौके पर ही काबू कर लिया गया।
गांव के सरपंच गुरिंदरजीत सिंह गोल्डी ने बताया कि अंदर से 3 कटी हुई गायों के सिर और लिफाफों में पैक किए गए मांस के अलावा वजन तोलने वाला कांटा, मांस काटने वाले तेजधार हथियार और काफी मात्रा में अन्य कच्चा मांस भी मिला है। उन्होंने बताया कि यहां यह धंधा शायद पिछले लंबे समय से ही चल रहा था, लेकिन यह किसी को भी अंदर नहीं जाने देते थे और गेट को हमेशा ताला लगाकर रखते थे।
इस मौके पर गांव की गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बूलापुर के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने बताया कि अब ग्रामीणों द्वारा जमीन के संबंध में प्रस्ताव पास किया गया है कि यह जमीन किसी को भी ठेके पर नहीं लेने दी जाएगी और उक्त मकान में बने बूचड़खाने को ढहाया जाएगा। इस मौके पर पहुंचे गौ रक्षा दल के नेता अनुराग वर्मा और नवनीत सिंह ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से यूपी की योगी सरकार की तर्ज पर ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings