बुधवार को जारी हुए सोना-चांदी के ताजा रेट

Punjab media news : सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए नए दाम जारी हो गए है। बुधवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा भाव के अनुसार, सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं 22 कैरेट सोना घटकर 1,37,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि मंगलवार को इसका भाव 1,38,010 रुपये था।

वहीं चांदी की कीमत में भी नरमी देखने को मिली। आज चांदी का भाव 2,34,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया, जो मंगलवार को 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर की चाल का असर घरेलू सराफा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में और बदलाव संभव है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

ट्रैवल एजैंट ने लगाया लाखों का चूना