जालंधर में पीएसपीसीएल दफ्तर का घेराव

Punjab media news : धान के सीजन से पहले लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में दुआबा किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी ने जालंधर स्थित पीएसपीसीएल कार्यालय का घेराव कर धरना दिया। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आरोप लगाया कि बिजली की अनियमित सप्लाई के कारण खेतों तक समय पर पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे खेती के काम प्रभावित हो रहे हैं। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार ने पंजाब में निर्बाध बिजली आपूर्ति का वादा किया था, लेकिन धान की फसल के सबसे अहम समय में किसानों और आम लोगों को लगातार पावर कट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि जैसे ही किसान धरने पर बैठे, इलाके की बिजली बहाल कर दी गई, जबकि इससे पहले लंबे समय तक कटौती जारी थी। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बिजली आपूर्ति का स्थायी समाधान नहीं किया, तो आने वाले दिनों में पूरे पंजाब में बड़ा किसान आंदोलन छेड़ा जाएगा।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

विदेश भेजने का सपना दिखाकर ठगे लाखों

जम्मू कश्मीर में मटन पर बवाल!