आज इन राशियों की लाइफ में आएगी नई रफ्तार

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

मेष : सितारा दोपहर तक कामकाजी कामों के लिए अच्छा, मगर बाद में समय ढीला बनेगा, हर मोर्चा पर सावधानी रखनी जरूरी।

वृष: सितारा दोपहर तक मानसिक टैंशन-परेशानी देने तथा विपरीत हालात रखने वाला, वैसे बाद में भी समय मन को उखड़ा-उखड़ा रखेगा।

मिथुन: सितारा दोपहर तक बेहतर, इरादों में कामयाबी मिलेगी, मगर बाद में मुश्किलें, परेशानियां, समस्याएं पैदा होती रहेंगी।

कर्क : सितारा दोपहर तक कामयाबी देने तथा मान-सम्मान बनाए रखने वाला, मगर बाद में सोच-विचार में नैगेटिविटी बढ़ने का डर।

सिंह : सितारा दोपहर तक बेहतर, व्यस्तता तथा भागदौड़ रहेगी, मगर बाद में जायदादी कामों के लिए आपका कोई यत्न सुस्त पड़ सकता है।

कन्या : सितारा दोपहर तक कारोबारी कामों को संवारने तथा आपके कदम को बढ़त की तरफ रखने वाला, मगर बाद में समय कमजोर तथा परेशानी वाला।

तुला: सितारा दोपहर तक कामकाजी कामों के लिए अच्छा, मगर बाद में ध्यान रखें कि आपकी कोई पेमैंट न कहीं फंस जाए।

वृश्चिक: दोपहर तक समय नुकसान वाला, खर्चों पर भी कंट्रोल रखें मगर बाद में भी समय ढीला सा रहेगा।

धनु : सितारा दोपहर तक कारोबारी कामों के लिए अच्छा, मगर बाद में समय पंगों-परेशानी वाला होगा।

मकर: सितारा दोपहर तक सरकारी कामों में कामयाबी देने वाला, मगर बाद में कारोबारी कामों में लाभ वाला समय।

कुंभ: सितारा दोपहर तक इरादों में कामयाबी तथा मजबूती वाला, मगर बाद में कोई सरकारी समस्या उभर सकती है।

मीन : सितारा दोपहर तक पेट के लिए कमजोर, बेतुके खान-पान से बचना चाहिए, फिर बाद में समय नैगेटिविटी बढ़ाने वाला।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों पर सरकार का सख्त Action

जालंधर कैंट में सनसनी!