पंजाब के सभी जिलों में लग गए अतिरिक्त नाके

Punjab media news : पंजाब पुलिस ने सभी जिलों में महत्वपूर्ण जंक्शनों पर रणनीतिक नाके लगाकर पुलिसिंग को और मजबूत किया है। यात्रियों और राज्य के लोगों को कम से कम परेशानी को यकीनी बनाते हुए पुलिसिंग पर ध्यान केंद्रित करने वाली इस पहल से अनेक आपराधिक गतिविधियों को रोकने में मदद मिली है और इसके नतीजे के रूप में कई अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ नशीले पदार्थों और गैर-कानूनी हथियारों की बरामदगी की गई है। गैंगस्टरों पर वार मुहीम के तहत लगाए गए नाकों से पुलिस की मौजूदगी को बढ़ाने और आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया को समर्थ बनाया जा सका है। यह नाके जिलों में अपराधियों, नशा तस्करों और समाज विरोधी तत्वों को रोकने के लिए प्रभावी साधन सिद्ध हो रहे हैं। यह रणनीतिक नाके पंजाब पुलिस के व्यापक सुरक्षा ढांचे का अंग है जो रियल-टाइम खूफिया जानकारी पर कार्रवाई करने और अपराधिक नैटवर्क पर नकेल कंसने के लिए एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ​​और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन्स सेल (SSOC) के साथ तालमेल के जरिए काम करते हैं।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Jalandhar में खड़ी स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग

Jalandhar में पुलिस-आरोपी के बीच मुठभेड़