Jalandhar: फुटबॉल चौक पर दो महिलाओं ने पी फिनायल

Jalandhar: फुटबॉल चौक पर दो महिलाओं ने पी फिनायल

Punjab media news : जालंधर के फुटबॉल चौक पर शुक्रवार दोपहर दो महिलाओं ने थाना बस्ती बावा खेल पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जहरीला पदार्थ पी लिया। दोनों महिलाएं एक छोटी बच्ची के साथ सड़क के बीचों-बीच बैठकर धरना दे रही थीं। जब पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो उन्होंने बोतल निकालकर फिनायल पी लिया, जिसके बाद एक महिला मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। धरना दे रही महिला नीतू ने आरोप लगाया कि वह पिछले 4 महीनों से अपने विवाद मामले में कार्रवाई करवाने के लिए थाना बस्ती बावा खेल के चक्कर काट रही है, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। महिला का आरोप है कि थाना प्रभारी ने कार्रवाई करने की बजाय बदसलूकी की और उल्टा केस दर्ज करने की धमकी दी।

इंसाफ न मिलने से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। घटना के बाद दोनों महिलाओं को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार महिलाओं ने फिनायल पिया था, लेकिन उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। वहीं थाना प्रभारी जयइंद्र सिंह ने कहा कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है और दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच की जा रही है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

20 मई को पंजाब भर में कैमिस्टों की हड़ताल

20 मई को पंजाब भर में कैमिस्टों की हड़ताल