20 मई को पंजाब भर में कैमिस्टों की हड़ताल

20 मई को पंजाब भर में कैमिस्टों की हड़ताल

Punjab media news : ऑनलाइन फार्मेसी की चुनौतियों और सरकार की कथित मारू नीतियों के विरोध में ‘केमिस्ट एसोसिएशन’ द्वारा 20 मई को राज्य स्तरीय हड़ताल का ऐलान किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए केमिस्ट एसोसिएशन श्री मुक्तसर साहिब के प्रधान रिची भटेजा ने बताया कि इस दिन प्रदेश के सभी केमिस्ट अपनी दुकानें पूरी तरह बंद रखकर रोष प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केमिस्ट भाईचारा लंबे समय से खुद को अनदेखा महसूस कर रहा है, जबकि सरकार की गलत नीतियों के कारण पारंपरिक केमिस्टों का कारोबार बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा।

केमिस्टों की मुख्य मांगें और समस्याएं
ऑनलाइन फार्मेसी पर रोक : रिची भटेजा ने कहा कि गैर-कानूनी ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री पर तुरंत रोक लगाई जाए, क्योंकि इससे न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा है बल्कि नकली दवाइयों का खतरा भी बढ़ रहा है।
ड्रग एक्ट में संशोधन : केमिस्टों को बिना वजह परेशान करना बंद किया जाए और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाई जाए।
लाइसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया : लाइसेंस रिन्यूअल के दौरान आने वाली तकनीकी दिक्कतों और अनावश्यक देरी को खत्म किया जाए।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर के रैणक बाजार में भीषण आग

जालंधर के रैणक बाजार में भीषण आग