Ludhiana में पुलिस टीम पर हमला

Ludhiana में पुलिस टीम पर हमला

Punjab media news : खाकी का खौफ अपराधियों के जेहन से पूरी तरह खत्म होता नजर आ रहा है। ताजा सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां शिकायतों की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर ही आरोपियों ने जानलेवा हमला बोल दिया। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने सरकारी ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के साथ न केवल धक्का-मुक्की की, बल्कि उन्हें घर के आंगन में घसीटकर ले गए और तेजधार हथियारों व ईंटों से हमला कर लहूलुहान कर दिया।

इस मामले में थाना लाड़ोवाल की पुलिस ने सिपाही संदीप की शिकायत पर सरकारी ड्यूटी में विघ्न डालने और पुलिस टीम पर हमला करने के गंभीर आरोपों के तहत अब दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मनजीत सिंह, हरजोत सिंह, कुलविंदर कौर, लालो बाई और उनके अज्ञात साथी है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधिकारी अपनी टीम के साथ मनजीत सिंह नामक व्यक्ति के खिलाफ मिली दो अलग-अलग शिकायतों की पड़ताल करने के लिए मौके पर पहुंचे थे।

जैसे ही पुलिस ने मनजीत सिंह को शिकायतों के बारे में बताया, वह आगबबूला हो गया। उसने तुरंत अपने परिवार के सदस्यों को मौके पर बुला लिया और तैश में आकर पुलिस अधिकारी को जबरन खींचकर अपने घर के आंगन में ले गया। वहां मौजूद आरोपियों ने पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी कुलविंदर कौर ने पास ही पड़ी एक ईंट उठाकर पुलिस अधिकारी पर दे मारी। शोर मचने और बचाव की कोशिश करने के बावजूद आरोपी लगातार धमकियां देते रहे और सरकारी काम में भारी बाधा डाली। आरोपियों ने पुलिस कर्मियों को चारों तरफ से घेरकर उनके साथ मारपीट की और वर्दी की मर्यादा को ताक पर रखकर उनके साथ बदसलूकी की।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

AAP छोड़ BJP में गए सांसद संदीप पाठक को राहत

AAP छोड़ BJP में गए सांसद संदीप पाठक को राहत

ED के रडार पर पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

ED के रडार पर पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा