ED के रडार पर पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

ED के रडार पर पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

Punjab media news : पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी की। जानकारी के अनुसार सेक्टर-2 स्थित सरकारी कोठी पर ईडी अधिकारी करीब 20 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी।

सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई हाल ही में मोहाली के खरड़ इलाके में हुई ईडी की रेड से जुड़ी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जांच का संबंध कुछ बिल्डरों और प्रॉपर्टी लेन-देन से जुड़े मामलों से हो सकता है। हालांकि ईडी की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी Sanjeev Arora के लुधियाना स्थित ठिकानों पर ईडी की टीम कार्रवाई कर चुकी है। अब एक बार फिर चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर रेड होने से पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार ईडी अधिकारी आवास के अंदर दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Ludhiana में पुलिस टीम पर हमला

Ludhiana में पुलिस टीम पर हमला

हथियारों सहित 4 युवक गिरफ्तार

हथियारों सहित 4 युवक गिरफ्तार