मई में बदला मौसम का मिजाज!

मई में बदला मौसम का मिजाज!

Punjab media news : मई का महीना आते ही देश में आमतौर पर भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान करने लगती है. लेकिन इस बार मई के महीने में मौसम कुछ अलग ही रूप दिखा रहा है. कहीं तेज आंधी चल रही है, तो कहीं तेज बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को गर्मी से तो राहत दी है लेकिन चिंताएं भी बढ़ा दी हैं. वहीं, मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश, आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, 10-12 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का नया दौर शुरू होगा.

IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है. जबकि केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 6-7 दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी दी है. दक्षिण भारत में केरल और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भी भारी वर्षा हो सकती है. बिहार, विदर्भ और तेलंगाना में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. पश्चिम बंगाल में 9 मई को 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है.

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम फिलहाल राहत भरा बना हुआ है. आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और शाम के समय ठंडी हवाएं चलने की संभावना है. अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 मई को हल्की बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. साथ ही हवा की गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया गया है. स्काईमेट के अनुसार 10 मई को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ऐक्टिव हो सकता है. हालांकि इसका राजधानी 3 के मौसम पर कितना असर पढ़ेगा, यह अगले एक-दो दिनों में साफ होगा. फिलहाल 15 मई तक लू चलने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है.

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

मोहाली के खरड़ में ED की Raid

मोहाली के खरड़ में ED की Raid