Punjab media news : सोमवार की सुबह बिहार के पटना से आई पुलिस टीम ने शहर के जालंधर मार्ग पर एक प्रमुख उद्योगपति के घर छापामारी कर उद्योगपति व उसकी पत्नी को काबू कर लिया। हिरासत में लिए गए पति-पत्नी के खिलाफ पटना में विभिन्न मामलों को लेकर 4 एफ.आई.आर. दर्ज हैं।हिरासत में लिए गए पति-पत्नी को अंतिम समाचार मिलने तक पटना पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बिहार जाने की तैयारी में जुटी हुई थी। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह शहर के मंसूरवाल क्षेत्र में उद्योगपति अनिल गुप्ता के घर बिहार पुलिस की 7 सदस्य टीम ने छापामारी की। टीम ने घर में छापामारी के दौरान पटना पुलिस द्वारा नामजद किए गए आरोपी अनिल गुप्ता पुत्र सुदेश गुप्ता तथा उसकी पत्नी सारिका गुप्ता को हिरासत में ले लिया।
बाद में बिहार पुलिस की टीम उक्त पति-पत्नी को थाना सिटी कपूरथला ले गई। काबू किए गए पति-पत्नी को बाद में मेडिकल करवाने के पश्चात अदालत में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया गया। जिसके बाद उन्हें बिहार ले जाया जाएगा। बताया जाता है कि पटना निवासी मनीश कुमार झा पुत्र चेत नारायण झा, ने पटना पुलिस को दी अपनी शिकायत में अनिल गुप्ता तथा उसकी पत्नी सारिका गुप्ता तथा अन्य पारिवारिक सदस्यों सहित कुल 7 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया था।शिकायतकर्त्ता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उक्त आरोपियों ने उसकी कंपनी के लेटर हैड का अवैध प्रयोग कर फर्जी हस्ताक्षर तथा फर्जी मोहर का प्रयोग किया है। जब कि इन दस्तावेजों के साथ हमारी कंपनी का कोई लेना-देना नहीं है। पटना पुलिस ने इन सभी 7 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने तथा फर्जी हस्ताक्षर करने को लेकर 4 एफ.आई.आर. दर्ज की। बताया जाता है कि पुलिस टीम द्वारा की गई छापामारी के दौरान घर में मौजूद कुछ अन्य लोग भाग निकले। इस पूरे मामले को लेकर बिहार पुलिस जहां गहन जांच में जुटी हुई है।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings