Punjab media news : दुनियाभर में जारी तनाव और युद्ध की स्थितियों ने एक बार फिर सोने की चमक बढ़ा दी है। भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज यानी 1 अप्रैल 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में 0.84% का उछाल दर्ज किया गया, जिससे यह 1,231 रुपये महंगा होकर 1,48,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। गौरतलब है कि पिछले सत्र में यह 1,46,919 रुपये पर बंद हुआ था। हालांकि, यह अपने साल के सबसे ऊंचे स्तर (1,80,779 रुपये) से अब भी काफी नीचे है।
देश के प्रमुख शहरों में क्या है सोने का हाल?
अलग-अलग संस्थाओं के आंकड़ों के अनुसार कीमतों में कुछ अंतर देखा जा रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने दिल्ली में टैक्स सहित 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,500 रुपये बताई है, जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक यह 1,49,660 रुपये के आसपास है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के सुबह के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,46,733 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
कैरेट के आधार पर शुद्धता और भाव (IBJA रिपोर्ट): IBJA के ताजा रेट कार्ड के अनुसार, 23 कैरेट सोना 1,46,145 रुपये, गहनों के लिए इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1,34,407 रुपये, 18 कैरेट 1,10,050 रुपये और 14 कैरेट सोने का भाव 85,839 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
प्रमुख शहरों में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट (शुद्ध सोना) | 22 कैरेट (ज्वैलरी गोल्ड) | 18 कैरेट (कम शुद्धता) |
| दिल्ली / नोएडा | ₹1,49,660 | ₹1,37,200 | ₹1,12,280 |
| मुंबई / पुणे | ₹1,49,510 | ₹1,37,050 | ₹1,12,130 |
| चेन्नई | ₹1,49,130 | ₹1,36,700 | ₹1,14,600 |
| कोलकाता | ₹1,49,510 | ₹1,37,050 | ₹1,12,130 |
| लखनऊ / जयपुर | ₹1,49,660 | ₹1,37,200 | ₹1,12,280 |
| पटना / अहमदाबाद | ₹1,49,560 | ₹1,37,100 | ₹1,12,180 |
| बेंगलुरु / हैदराबाद | ₹1,49,510 | ₹1,37,050 | ₹1,12,130 |
भारी गिरावट के बाद वापसी की कोशिश
भले ही पिछले कुछ दिनों में कीमतों में तेजी आई हो, लेकिन मार्च का महीना सोने-चांदी के लिए काफी खराब रहा। आंकड़ों के अनुसार, 2 मार्च से अब तक सोने की कीमतों में लगभग 21,300 रुपये और चांदी में करीब 63,000 रुपये की बड़ी गिरावट देखी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हलचल तेज है, जहां सोना 1% की बढ़त के साथ 4,531 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया है।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings