पंजाब में LGP गैस सिलेंडरों की सप्लाई बंद!

पंजाब में LGP गैस सिलेंडरों की सप्लाई बंद!

Punjab mअमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान सहित दर्जनों खाड़ी देशों पर किए जा रहे जानलेवा हमलों के बाद अब देश भर में पैट्रोल-डीजल और एल.पी.जी. गैस की भारी किल्लत पैदा हो गई है। मौजूदा हालात कुछ यूं बन चुके हैं कि देश की तीनों प्रमुख गैस कंपनियों द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी गई है जिसके कारण पंजाब की औद्योगिक नगरी के कारोबार पर भी संकट के बादल मंडराने लगे। ऐसे में आने वाले दिनों में हालात बिगड़ने की संभावना बढ़ने लगी है।

केंद्रीय पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय सहित गैस कंपनियों के द्वारा जहां घरेलू उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर की सप्लाई देने के लिए कई तरह के नियम और शर्तें लागू की गई हैं वहीं 5, 19 और 425 किलोग्राम वाले जंबो कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद होने के कारण व्यापारिक संस्थानों सहित औद्योगिक घरानों में भी बड़े संकट पैदा होने की संभावना बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि गैस कंपनियों के प्लांट्स पर कमर्शियल गैस सिलेंडरों का कोटा भरने के लिए गाड़ियों की बड़ी लाइन लगी हुई है जबकि कंपनियों द्वारा डीलरों को कोरा जवाब देकर सप्लाई देने से हाथ खड़े कर दिए गए हैं जिसके चलते सिस्टम पूरी तरह से तहस-नहस पड़ने का संकट तेजी के साथ बढ़ने की संभावनाएं बनती जा रही हैं, जो कि आने वाले दिनों में आम लोगों के साथ ही बड़े औद्योगिक घरानों की आर्थिक और व्यापारिक दशा पर बड़ी मार मारेगा और वहीं बेरोजगारी बढ़ने से देशभर में एक बार फिर से कोरोना महामारी जैसे गंभीर हालात पैदा कर सकता है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब  के मौसम में होगा बदलाव!

पंजाब के मौसम में होगा बदलाव!

सोना-चांदी के दामों में उछाल

सोना-चांदी के दामों में उछाल