सीवरेज की सफाई के दौरान मिला इंसानी भ्रूण

Punjab media news : इस्लामगंज इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब सीवरेज की सफाई के दौरान एक विकसित इंसानी भ्रूण बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिविजन नंबर 2 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण कब्जे में लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम जोन-बी के लुधियाना कार्यालय में तैनात लंबरदार अशोक कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 2 मार्च को वह अपनी टीम के साथ रूटीन चेकिंग और सफाई के लिए इस्लामगंज स्थित ‘छल्लियां वाली गली’ में आए थे। जैसे ही कर्मचारियों ने सीवरेज का ढक्कन हटाया, उन्हें अंदर एक संदिग्ध वस्तु तैरती हुई दिखाई दी। जब कर्मचारियों ने सावधानी से उस वस्तु को बाहर निकाला और साफ करके देखा, तो उनके होश उड़ गए। वह एक इंसानी भ्रूण था। लंबरदार के अनुसार, किसी अज्ञात महिला ने अपने साथियों के साथ मिलीभगत कर अवैध रूप से गर्भपात करवाया और लोक-लाज या कानूनी कार्रवाई के डर से भ्रूण को सीवरेज में फेंक दिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात महिला और उसके सहयोगियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पास के अस्पतालों व क्लीनिकों का रिकॉर्ड भी चेक किया जा रहा है ताकि इस अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वालों का पता लगाया जा सके।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

ईरान-इसराईल टकराव के बीच पाकिस्तान की हालत खराब

Punjab 6 December holiday, Guru Teg Bahadur Shaheedi Diwas, Punjab government holiday, public holiday Punjab, Guru Teg Bahadur martyrdom, Punjab December holidays, Shaheedi Diwas celebrations, Guru Teg Bahadur Jayanti, Punjab school holiday, Punjab public holiday news

पंजाब में बुधवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान