Punjab mediaनशा सप्लाई करने के लिए जा रहे एक नशा तस्कर को मोती नगर की पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उस समय काबू किया जब आरोपी कैंटर में नशा लेकर जा रहा था। आरोपी से 5 किलो 600 ग्राम अफीम व 30 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ नशा तस्करी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। काबू किए आरोपी की पहचान जगमेल सिंह उर्फ हैप्पी व फरार आरोपियों की पहचान तरणप्रीत सिंह व हैप्पी के रूप में की गई है।
सब-इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी गश्त के संबंध में शिव चौक निकट कैंसर अस्प्ताल मौजूद थी तो उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि उक्त आरोपी मिलीभुगत कर नशा सप्लाई करने का धंधा करते है। सूचना के आधार पर रेड कर पुलिस ने आरोपी को उस समय काबू किया जब आरोपी कैंटर में नशा लेकर आया था। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ कर उसके साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है और पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नशा कहां से लाकर किन इलाकों में सप्लाई करते है।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings