बुधवार को सोना-चांदी के दाम फिर चढ़े

बुधवार को सोना-चांदी के दाम फिर चढ़े

Punjab media news : बुधवार को सराफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बढ़ती कीमतों से जहां निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है, वहीं आम ग्राहकों की चिंता भी बढ़ गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,64,500 दर्ज की गई। वहीं 22 कैरेट सोना 1,52,990 रुपये पर पहुंच गया।इसके अलावा चांदी की कीमत भी उछाल के साथ 2,77,200 रुपये प्रति किलो रिकॉर्ड की गई।

उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। हालांकि बाद में दोनों के भाव चढ़ गए। Comex पर सोना आज 5,160 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,176.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 19 डॉलर की तेजी के साथ 5,195.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 87.16 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 87.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.75 डॉलर की तेजी के साथ 89.25 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

चुनाव से पहले पंजाब में DGP बदलना तय!

चुनाव से पहले पंजाब में DGP बदलना तय!

भारी मात्रा में अफीम और चूरा पोस्त सहित तस्कर काबू

भारी मात्रा में अफीम और चूरा पोस्त सहित तस्कर काबू