जालंधर में दर्दनाक हादसा

जालंधर में दर्दनाक हादसा

Punjशहर के व्यस्त भार्गव कैंप इलाके में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक अनियंत्रित स्कूटी सवार युवती ने सड़क किनारे लगी जलेबी की रेहड़ी में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कड़ाही में खौल रहा गर्म तेल रेहड़ी मालिक के ऊपर जा गिरा, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रेहड़ी मालिक रोज की तरह जलेबी और समोसे तल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही एक्टिवा स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे रेहड़ी से टकरा गई। टक्कर लगते ही गर्म तेल से भरी कड़ाही पलट गई और वहां काम कर रहे युवक के चेहरे व ऊपरी शरीर पर गिर गई। हादसे के बाद युवक दर्द से चिल्लाने लगा। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे संभाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, उसके चेहरे और शरीर के ऊपरी हिस्से पर जलन के गंभीर घाव हैं और उसका इलाज जारी है। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

सेंट्रल जेल में नशा और मोबाइल तस्करी का भंडाफोड़

सेंट्रल जेल में नशा और मोबाइल तस्करी का भंडाफोड़

खेतीबाड़ी विभाग ने जारी की चेतावनी

खेतीबाड़ी विभाग ने जारी की चेतावनी