Punjab media news : पंजाब की सभी बार एसोसिएशनों की राज्य स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि इस सप्ताह अदालतों में कामकाज पूरी तरह बंद रखा जाएगा और प्रशासन के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी प्रधान एडवोकेट विक्रमजीत सिंह दप्पर ने दी।उन्होंने बताया कि सभी वकील संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रस्ताव पारित कर एक्शन प्लान केसों, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल स्कीम तथा ग्राम न्यायालयों के खिलाफ रोष प्रकट किया है। प्रधान दप्पर ने कहा कि एक्शन प्लान केस वकीलों पर बढ़ता बोझ बनते जा रहे हैं। इस मौके पर बार एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी इंदरपाल सिंह खारी, उप प्रधान राम कुमार धीमान आदी मौजूद थे। उन्होंने आगे बताया कि हड़ताल के दौरान किसी भी वकील को कोर्ट रूम में जाने की अनुमति नहीं होगी और जो भी इसका उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings