Punjab media news : गत दिवस जिला पुलिस गुरदासपुर अधीन दोरांगला पुलिस स्टेशन की चेक पोस्ट आदिया पर हमला कर दो पुलिस कर्मियों की हत्या की गई थी,उस पोस्ट की तरफ रात लगभग 2 बजे दो मोटर साइ्र्रकलों पर 5 आरोपी बैठ कर आते दिखाई दिए। इस संबंधी रास्ते में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में यह आरोपियों के आने का वीडियो कैद हुआ मिला है। पुलिस इस संंबंधी अन्य पहलुओं के साथ इस वीडियों पर भी काम कर रही है।जानकारी के अनुसार 21-22 फरवरी की रात को अज्ञात हमलावरों ने भारत पाकिस्तान सीमा पर स्थित गांव आदियां के पास सैकंड डिफैंस लाईन के रूप में बनाई चेक पोस्ट पर हमला कर दो पुलिस कर्मियों को शहीद कर दिया था। इस संबंधी पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। परंतु अब रास्ते में एक लगे सीसीटीवी पर इस पोस्ट की तरफ दो मोटर साईकलों पर बैठे(एक पर तीन तथा एक पर दो)आरोपी आते दिखाई दे रहे हैं। सभी ने अपने मुंह बांध रखे है तथा बांधी पगडिय़ों से स्पष्ट होता है कि आरोपी एक विशेष समुदाय से संबंधित है।
इस संबंधी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है कि यह मोटर साईकल सवार आरोपी किस रास्ते से चेक पोस्ट पर पंहुचे तथा किस रास्ते से वापिस गए। वहीं कहा जा रहा है कि जिस चेक पोस्ट पर हमला हुआ वह बीते वर्ष आई रावी दरिया की बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गई थी तथा उसके बाद इस पोस्ट के टूटा दरवाजा भी नही लगाया गया था तथा कुछ दिन पहले ही इस बंद कर दी गई चेक पोस्ट को बहाल किया गया था। वहीं पता चला है कि रविवार को जब दोरांगला पुलिस स्टेशन के इंचार्ज ने इस पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मचारियों से मोबाईल पर बात करने की कोशिश की तो किसी ने मोबाईल नही उठाया। जिस पर पुलिस स्टेशन इंचार्ज ने गांव आदिया के सरपंच को फोन कर चेक पोस्ट पर जाकर कर्मचारियों से बात करवाने को कहा। एैसा गांव आदिया के सरपंच ने स्वंय स्वीकार किया है। जब सरपंच मौके पर पंहुचा तो वहां दोनो कर्मियों को मरे पड़ा देखा तो उसने इसकी जानकारी पुलिस स्टेशन इंचार्ज का दी।इस घटना की विशेष बात यह है कि आरोपी इन कर्मचारियों की हत्या करने के बाद इन दोनो के सरकारी हथियार चेक पोस्ट पर ही मिले। जबकि ए.एस.आई की कार व होमगार्ड जवान का स्कूटर भी वही मिला। आरोपियों एक भी चीज अपने साथ लेकर नही गए। जो स्पष्ट करता है कि आरोपी अपने साथ छोटे हथियार लेकर आए थे तथा कर्मचारियों की हत्या न आराम से वापिस चले गए। इस संबंधी जब एस.एस.पी.गुरदासपुर आदित्य से बात की गई तो उन्होने कहा कि सभी बातें जांच का विषय होने के कारण अभी कुछ नही कहा जा सकता है। परंतु जल्दी ही पुलिस इस घटना को सुलझा लेगी।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings