Punjab media news : अर्बन स्टेट फेज 2 में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार में थाना 7 की पुलिस ने रेड की। पुलिस ने हुक्का बार से हुक्के, फ्लेवर आदि बारमद किए जिसके बाद दोनों मालिकों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार किए गए मालिकों की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी छोटा रइया अमृतसर और जसवीर सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी नकोदर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि अर्बन स्टेट फेज टू में चल रहे पैड्रिनो रेस्टोरेंट में खाने पीने के सामान के साथ-साथ अवैध तरीके से हुक्का परोसा जा रहा है और रेस्टोरेंट के अंदर ही मालिक ग्राहकों को हुक्का पिला रहे हैं। पुलिस ने तुरंत पैड्रिनो रेस्टोरेंट में रेड की तो अंदर से कई ग्राहक हुक्का पीते मिले, जिसके बाद पुलिस ने हुक्कों समेत अन्य सामान कब्जे में ले लिया और गुरप्रीत सिंह व जसवीर सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी दिखा उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया है। थाना सात के प्रभारी बलजिंदर सिंह का कहना है कि दोनों को चेतावनी दी है कि भविष्य में वह रेस्टोंरेंट में हुक्का नहीं पिलाएंगे।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings