Punjab media news : विभाग के अनुसार 5 दिसंबर 2025 तक कई जिलों में तापमान में बड़ी गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान दक्षिणी और पश्चिमी पंजाब के जिलों में शीत लहर का असर सबसे अधिक रहेगा। विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार फिरोज़पुर, फाज़िल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, बरनाला, मोगा, संगरूर और फतेहगढ़ साहिब जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में रात के तापमान में काफी कमी आ सकती है और सुबह-शाम कड़कड़ाती ठंड महसूस हो सकती है।
दूसरी ओर पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर और नवांशहर में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है, लेकिन तापमान फिर भी मौसमी औसत से नीचे रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान जहाँ 20–22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, वहीं रात का पारा 6–7 डिग्री तक गिर सकता है। सुबह और रात की ठंड आम दिनों की तुलना में ज्यादा महसूस होगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रातें लगातार ठंडी होती जाएंगी और आसमान अधिकतर साफ रहने की संभावना है, हालांकि हल्का कोहरा और ठंडी हवाएँ सुबह-शाम चल सकती हैं।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings