punjab media news : सेंट्रल जेल लुधियाना में तैनात IRB कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। उससे तलाशी के दौरान नशीला और प्रतिबंधित सामान बरामद हुआ था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस जांच अधिकारी दविंदर पाल ने बताया कि जेल में तलाशी के दौरान उक्त कर्मचारी कमलजीत सिंह से 10 ग्राम नशीला पदार्थ, 325 ग्राम खुला जर्दा व 10 नग कुल लिप के बरामद हुए हैं। पुलिस ने डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सिक्योरिटी जगजीत सिंह की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस व प्रिजन एक्ट की धारा अधीन मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
पंजाब में IRB कर्मचारी गिरफ्तार!



GIPHY App Key not set. Please check settings